IPL 2026: वानखेड़े में टकराव, 14 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी मुंबई इंडियंस
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders के बीच खेला जाएगा।
यह हाई-वोल्टेज मैच मुंबई के Wankhede Stadium में होगा, जहां दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला खास है, क्योंकि टीम पिछले 14 साल से आईपीएल में अपना पहला मैच जीतने में नाकाम रही है।
MI ने आखिरी बार साल 2012 में सीजन का ओपनिंग मैच जीता था। पांच बार की चैंपियन टीम इस बार अपने घरेलू मैदान पर इस लंबे सूखे को खत्म करने के इरादे से खेलेगी।
दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स भी वानखेड़े में अपने खराब रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगी। KKR ने यहां MI के खिलाफ अब तक खेले 12 मैचों में सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है—एक 2012 में और दूसरी 2024 में। ऐसे में KKR के सामने इतिहास बदलने की चुनौती होगी।

इस मुकाबले में कई स्टार खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस बल्लेबाज की है जिसने इस साल T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
KKR के फिन एलन ने 2026 में अब तक 16 T20 पारियों में 50 छक्के जड़कर सभी का ध्यान खींचा है। सिर्फ 2 करोड़ रुपये में टीम से जुड़े फिन एलन इस मैच में IPL 2026 में अपना पहला मुकाबला खेलेंगे और ओपनिंग में बड़ा धमाका कर सकते हैं।
रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सुनील नरेन और क्विंटन डिकॉक जैसे बड़े नामों से सजे इस मैच में रिकॉर्ड टूटेंगे या बनेंगे—इसका जवाब वानखेड़े की पिच पर मिलने वाला है।
Also Read: CM के खिलाफ ट्वीट करना इस क्रिकेटर को पड़ा भारी, बोर्ड ने लिया बड़ा एक्शन
Get real time updates directly on you device, subscribe now.