IPL 2026: CSK को लगा एक और बड़ा झटका, धोनी के बाद ये स्टार खिलाड़ी हुआ घायल
IPL 2026: CSK को दोहरा झटका, धोनी के बाद डेवाल्ड ब्रेविस भी चोटिल
Sandesh Wahak Digital Desk: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में Chennai Super Kings की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सीजन के अपने पहले मुकाबले से पहले टीम को एक और बड़ा झटका लगा है।
पहले ही पूर्व कप्तान MS Dhoni के करीब दो हफ्ते टीम से बाहर रहने की खबर सामने आ चुकी है, और अब युवा स्टार बल्लेबाज Dewald Brevis के चोटिल होने की सूचना मिली है।
CSK अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को Rajasthan Royals के खिलाफ खेलेगी, लेकिन उससे पहले ब्रेविस की चोट ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेविस साइड स्ट्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं और वह शुरुआती 2 से 3 मैच मिस कर सकते हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से अब तक उनकी चोट को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पिछले सीजन में ब्रेविस ने CSK के लिए अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 37.50 की औसत और 180 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे।
उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने चेन्नई के मध्यक्रम को मजबूती दी थी, ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
आईपीएल करियर की बात करें तो ब्रेविस अब तक 16 मैचों में 455 रन बना चुके हैं। उन्होंने 2022 में आईपीएल डेब्यू किया था और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते जल्द ही पहचान बनाई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वह दक्षिण अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं और टी20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड खासा प्रभावशाली रहा है।
धोनी की अनुपस्थिति और अब ब्रेविस की चोट के चलते CSK की शुरुआती रणनीति पर असर पड़ सकता है।
ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट इन चुनौतियों से कैसे निपटता है और सीजन की शुरुआत में कौन से खिलाड़ी जिम्मेदारी संभालते हैं।
Also Read: IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी बनी

