Bareilly News: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में स्मार्टफोन और उपकरण का वितरण, नए केंद्र भवनों का भी हुआ लोकार्पण

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस तथा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। इसी क्रम में बरेली में भी 207 मुख्य सेविकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए।

कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ लाइव प्रसारण

वहीँ इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बरेली के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहां विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज/बरोहन लाल मौर्य, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी देवयानी की उपस्थिति रही।

Bareilly News: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में स्मार्टफोन और उपकरण का वितरण, नए केंद्र भवनों का लोकार्पण

207 कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा जनपद की 207 मुख्य सेविकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। इसके अलावा 780 ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रदान किए गए। साथ ही 8 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए।

Bareilly News: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में स्मार्टफोन और उपकरण का वितरण, नए केंद्र भवनों का लोकार्पण

भवनों का लोकार्पण और शिलान्यास

इस अवसर पर 3 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 6 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का शिलान्यास किया गया। वहीं 7 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से बने 63 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण भी किया गया।

वहीं विधायक कैंट संजीव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके कार्य को सरल और प्रभावी बनाने के लिए स्मार्टफोन और उपकरण प्रदान किए गए हैं, जिससे बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Bareilly News: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में स्मार्टफोन और उपकरण का वितरण, नए केंद्र भवनों का लोकार्पण

आंगनबाड़ी कार्यशैली को स्मार्ट बनाने पर जोर

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शत-प्रतिशत स्मार्टफोन और डिवाइस उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी कार्यशैली आधुनिक और प्रभावी बन सके। उन्होंने कहा कि बच्चों की पहली शिक्षा की नींव आंगनबाड़ी केंद्रों में ही रखी जाती है और इन केंद्रों में भर्ती से विभाग में सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास एवं पोषाहार विभाग के अधिकारी, मुख्य सेविकाएं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट – रंजीत बिसारिया

 

Also Read: ग्रेटर नॉर्थ अमेरिका स्ट्रेटजी का ऐलान, अमेरिका ने पेश किया नया सुरक्षा दृष्टिकोण

Get real time updates directly on you device, subscribe now.