Bahraich News: उर्दू अदब के रंग में रंगा शहर, गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बना मुशायरा

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में गंगा-जमुनी तहजीब और राष्ट्रीय एकता में उर्दू अदब के योगदान को लेकर उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग से मुशायरे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अमील शम्सी शामिल हुए, जिन्होंने शाल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर विभिन्न लोगों को सम्मानित किया।

न्यू वे पीवी स्कूल में हुआ आयोजन

नगर के मोहल्ला अकबरपुरा स्थित न्यू वे पीवी स्कूल में सलहीपुर ट्रस्ट लखनऊ के बैनर तले इस मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता असरार अहमद ने की, जबकि संचालन शायर राशिद राही ने किया। कार्यक्रम संयोजक जावेद जाफरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत बुके, दोशाला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया।

शायरों और कवियों ने पेश किया कलाम

मुशायरे में स्थानीय और अन्य जनपदों से आए बड़ी संख्या में शायरों और कवियों ने शिरकत कर अपना कलाम पेश किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमील शम्सी ने अपने संबोधन में केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के पथ पर कार्य कर रही है और देश को विश्व में एक बड़ी शक्ति के रूप में देखा जा रहा है।

कई गणमान्य लोगों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकार बच्चे भारती, शफीउद्दीन जैदी, अतहर मेंहदी, तौहीद अहमद, शादाब हुसैन, समाजसेवी एहतिशाम हैदर जाफरी एडवोकेट, ईंट भट्ठा संघ के महामंत्री मो. अब्दुल्ला, सैय्यद अकरम सईद समेत कई शायर और कवियों को सम्मानित किया गया। इनमें गुलशन पाठक, नाजिम बहराइची, डॉ. अशोक पांडे गुलशन, शहबाज तालिब, मजहर सईद, अंजुम जैदी, सगीर रिजवी, अभिष्रेष्ठ तिवारी, मंजूर बहराइची, राधा कृष्ण पाठक, फौजिया आफरीन, तमन्ना जाफरी, नदीम ताबिश और शौकत अली शामिल रहे। वहीं कार्यक्रम के अंत में आयोजक जावेद जाफरी ने सभी शायरों, अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Also Read: Siddharthnagar News: कुपोषण मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने पर जोर, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.