IPL के बीच दुखद घटना, BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की होटल में संदिग्ध मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: Indian Premier League 2026 के रोमांचक मुकाबलों के बीच एक दुखद खबर सामने आई है।

आईपीएल प्रसारण से जुड़े एक ब्रिटिश नागरिक की मुंबई में मौत हो गई, जिससे क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है।

मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है, जो Board of Control for Cricket in India (BCCI) के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थे।

होटल के कमरे में मिला शव

इयान विलियम्स लैंगफोर्ड 24 मार्च से मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए थे और आईपीएल 2026 के प्रसारण कार्य में शामिल थे।

29 मार्च को Wankhede Stadium में Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders के बीच मुकाबला कवर करने के बाद वे अपने होटल के कमरे (नंबर 2715) में लौटे थे।

Ian Williams Langford

30 मार्च को जब होटल रिसेप्शन से उनके कमरे में कॉल किया गया और कोई जवाब नहीं मिला, तो होटल स्टाफ ने मास्टर की से दरवाजा खोला।

अंदर इयान का शव फर्श पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे होटल के डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मामला Marine Drive Police Station में दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

फिलहाल, मौत को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मैच का हाल

इसी दिन वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 220 रनों का लक्ष्य 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था।

BCCI और आईपीएल से जुड़े अधिकारी मामले पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि इयान विलियम्स लैंगफोर्ड की अचानक हुई मौत ने टूर्नामेंट के बीच शोक की लहर दौड़ा दी है।

Also Read: IPL 2026: अब इस देश में नहीं होगा टूर्नामेंट का प्रसारण, भुगतान विवाद के चलते समझौता रद्द

Get real time updates directly on you device, subscribe now.