IPL 2026: अब इस देश में नहीं होगा टूर्नामेंट का प्रसारण, भुगतान विवाद के चलते समझौता रद्द
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL 2026 का प्रसारण अब बांग्लादेश में नहीं किया जाएगा।
इसकी वजह किसी तरह का राजनीतिक प्रतिबंध नहीं, बल्कि ब्रॉडकास्टिंग अधिकारों को लेकर हुआ भुगतान विवाद है। भारत की ब्रॉडकास्ट कंपनी जियोस्टार और बांग्लादेश के चैनल टी स्पोर्ट्स के बीच हुआ सब-लाइसेंस समझौता समाप्त कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, टी स्पोर्ट्स ने बांग्लादेश के लिए आईपीएल के मीडिया राइट्स जियोस्टार से सब-लाइसेंस पर लिए थे, लेकिन भुगतान में बार-बार हुई चूक के चलते जियोस्टार ने यह करार रद्द करने का फैसला लिया।
रिपोर्ट के अनुसार, जियोस्टार ने टी स्पोर्ट्स को लिखित रूप में समझौता तत्काल प्रभाव से खत्म करने की सूचना दे दी है।
टी स्पोर्ट्स और जियोस्टार के बीच यह करार वर्ष 2023 से 2027 तक के लिए हुआ था, लेकिन दो सीजन पहले ही यह टूट गया।
इसका सीधा असर बांग्लादेश के लाखों क्रिकेट प्रशंसकों पर पड़ेगा, जो अब आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले नहीं देख पाएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव के दौरान तत्कालीन अंतरिम सरकार ने आईपीएल प्रसारण पर रोक लगा दी थी।
बाद में मौजूदा सरकार ने इस पर मंजूरी दे दी थी, लेकिन अब तकनीकी और वित्तीय कारणों से एक बार फिर आईपीएल का प्रसारण बांग्लादेश में संभव नहीं होगा।
बांग्लादेश के अलावा कुछ और देश ऐसे हैं जहां आईपीएल का प्रसारण नहीं होता। पाकिस्तान में आईपीएल पर पूरी तरह प्रतिबंध है, जबकि कुछ अफ्रीकी और मध्य एशियाई देशों तथा छोटे द्वीपीय राष्ट्रों में क्रिकेट की लोकप्रियता कम होने के कारण वहां आईपीएल का प्रसारण नहीं किया जाता।
हालांकि, Yupp TV जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए आईपीएल की स्ट्रीमिंग 70 से अधिक देशों में उपलब्ध रहती है।
Also Read: Naseem Shah: नसीम शाह पर लगा 2 करोड़ का जुर्माना, PCB ने दी कड़ी सजा, जानें क्या है वजह
Get real time updates directly on you device, subscribe now.