SIT ने दीवार फांदकर भोंदू बाबा के बेटे को दबोचा, रसूखदार बंगले में फिल्मी अंदाज में हुई छापेमारी

Sandesh Wahak Digital Desk: खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाले और यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे अशोक खरात के साम्राज्य पर अब कानून का डंडा बुरी तरह चलने लगा है। बुधवार शाम विशेष जांच दल (SIT) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अशोक खरात के बेटे हर्षवर्धन खरात को हिरासत में ले लिया है।

यह पूरी कार्रवाई किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी। SIT की टीम जब नासिक के कर्मयोगी नगर स्थित खरात के आलीशान बंगले तृप्तबाला पर पहुंची, तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया और पुलिस को अंदर जाने से रोका। काफी देर तक जद्दोजहद के बाद, पुलिस अधिकारियों ने बगल के घर की दीवार फांदी और अंदर घुसकर हर्षवर्धन को पकड़ लिया।

संपत्ति और राज उगलवाने की तैयारी

हिरासत में लेने के तुरंत बाद हर्षवर्धन को महाराष्ट्र पुलिस अकादमी (MPA) ले जाया गया है। पुलिस को शक है कि अशोक खरात ने अपनी काली कमाई और बेनामी संपत्तियों का बड़ा हिस्सा अपने परिवार के नाम कर रखा है। हर्षवर्धन से पूछताछ के जरिए पुलिस बाबा के उन राजों तक पहुंचना चाहती है जो अब तक छिपे हुए थे। अशोक खरात का काला चिट्ठा बेहद डरावना है।

8 मामले यौन शोषण के: अब तक दर्ज 10 एफआईआर में से 8 मामले महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और शोषण से जुड़े हैं।

2 मामले धोखाधड़ी के: धर्म के नाम पर लोगों को ठगने के दो केस दर्ज हैं।

SIT के पास शिकायतों का अंबार: पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर अब तक 100 से अधिक पीड़ितों ने फोन कर अपनी आपबीती सुनाई है।

Also Read: पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ के बागानों में महिलाओं संग चुनीं चाय की पत्तियां, साझा किया यादगार अनुभव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.