Ballia News: दुष्कर्म पीड़िता से अश्लील बातें करने वाले इंस्पेक्टर पर DGP सख्त, 3 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज
Ballia News: उत्तर प्रदेश पुलिस अपने काम से ज्यादा कारनामों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। ऐसा ही कुछ मामला बलिया जिले से सामने आया है, जो पुलिस की छवि धूमिल करने वाला है। एक दुष्कर्म पीड़िता से फोन पर अश्लील बातें करने और मानसिक प्रताड़ना देने के आरोप में डीजीपी ने कड़ा एक्शन लिया है। इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और वन दारोगा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें जिला मुख्यालय की अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक नरेश मलिक एक 33 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता से अश्लील भाषा में बात करते सुने जा रहे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि निरीक्षक ने उसे जांच और चार्जशीट के बहाने परेशान किया और अकेले मिलने के लिए बुलाया।
#बलिया : इंस्पेक्टर की रेप पीड़िता से सेक्स की मांग!
➡चार्जशीट के बदले सेक्स करने की मांग की
➡इंस्पेक्टर नरेश मलिक का ऑडियो वायरल
➡ऑडियो वायरल होने पर SP की कार्रवाई
➡इंस्पेक्टर नरेश मलिक किए गए सस्पेंड
➡थानेदार संजय शुक्ला पर भी लगा आरोप
➡अब तक थानेदार संजय शुक्ला पर… pic.twitter.com/eGIBxOoSan
— NCR पत्रिका (@ncrpatrika) April 15, 2026
पीड़िता ने खुलासा किया कि उसने उभांव थाने में वन विभाग के दरोगा उग्रसेन कुमार जायसवाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर 6 माह तक यौन शोषण करने का केस दर्ज कराया था। इसी केस की जांच के दौरान उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला और निरीक्षक नरेश मलिक ने आरोपी दरोगा से साठगांठ कर पीड़िता को फोन पर धमकाया और अश्लील बातें कीं।
मामला सामने आने के बाद डीजीपी ने संज्ञान लिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने निरीक्षक नरेश मलिक और थाना प्रभारी संजय शुक्ला को निलंबित कर दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला को सौंपी गई है।
Also Read: Mathura News: 9 लाख की चरस और अफीम के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, UP ANTF ने की कार्रवाई

