Siddharthnagar News: पीएम मोदी पर विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर जनपद में समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान ने तूल पकड़ लिया है। इस बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुणा मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा होकर जमकर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सांसद के इस कृत्य को प्रधानमंत्री पद की गरिमा पर प्रहार बताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की।

अखिलेश यादव और सपा सांसद के खिलाफ गूंजे नारे
धरना प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर समाजवादी पार्टी होश में आओ और प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारों से गूंज उठा। महिला मोर्चा की अध्यक्ष अरुणा मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि देश की महिलाएं प्रधानमंत्री का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी।
वहीं, नगर अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने इसे शर्मनाक बताते हुए कड़ी निंदा की। इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक प्रमुख रेनू मिश्रा और मोनी पांडे समेत भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुईं, जिन्होंने सपा नेतृत्व से नैतिकता के आधार पर कार्रवाई की मांग की।
रिपोर्ट- जाकिर खान
Also Read: ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच आर्थिक सहयोग पर भी बनी सहमति, ईरान के परमाणु हथियारों पर लगी पाबंदी

