ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच आर्थिक सहयोग पर भी बनी सहमति, ईरान के परमाणु हथियारों पर लगी पाबंदी

Sandesh Wahak Digital Desk: वाशिंगटन और बीजिंग के बीच कूटनीतिक रिश्तों के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी द्विपक्षीय बैठक के दौरान एक सुर में घोषणा की है कि ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

व्हाइट हाउस द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह बैठक न केवल राजनीतिक रूप से बल्कि आर्थिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत सकारात्मक रही। दोनों महाशक्तियों के बीच हुए इस समझौते को वैश्विक सुरक्षा के लिहाज से एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

बाजार पहुंच और समुद्री सुरक्षा पर बड़ा फैसला

बैठक के केंद्र में केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि द्विपक्षीय व्यापार भी रहा। राष्ट्रपति ट्रंप ने चीनी बाजार में अमेरिकी कंपनियों की पैठ बढ़ाने पर जोर दिया, तो वहीं चीन ने अमेरिकी कृषि उत्पादों की खरीद में वृद्धि करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, स्ट्रैट ऑफ होर्मुज के मुद्दे पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दो टूक कहा कि इस महत्वपूर्ण जलमार्ग का सैन्यीकरण नहीं होना चाहिए और न ही इस पर किसी तरह का टोल वसूला जाना चाहिए। चीन ने संकेत दिया है कि वह अपनी समुद्री निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से ऊर्जा और तेल की खरीद को बढ़ाएगा, जो दोनों देशों के व्यापार घाटे को कम करने में सहायक होगा।

Also Read: Bareilly News: वकील के बेटे की हत्या की धमकी और फिरौती मांगने वाले दो गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.