38 साल के करियर में बिना स्क्रिप्ट पढ़े सुपरस्टार बने सलमान खान, खुद किया बड़ा खुलासा

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के सुपरस्टार Salman Khan एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस साल बड़े कमबैक की तैयारी कर रहे सलमान इन दिनों अपने करियर के एक चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं।

उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं, वहीं उनकी अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ का काम पूरा होने के बावजूद रिलीज डेट अब तक तय नहीं हो सकी है।

दिलचस्प बात यह है कि खुद सलमान खान को भी नहीं पता कि यह फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी।

इस बीच सलमान ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर दिया है। वह फिलहाल साउथ के चर्चित निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की एक एक्शन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके लिए जमकर फिटनेस पर भी ध्यान दे रहे हैं।

38 साल में कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी!

हाल ही में सलमान खान ने इंटरव्यू में अपने करियर से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि अपने लगभग 38 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने कभी पूरी स्क्रिप्ट पढ़ी ही नहीं।

Salman Khan

सलमान ने कहा, “मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। हां, कई बार उन्हें लिखा जरूर है, लेकिन पढ़ा नहीं।

मैं स्क्रिप्ट को पन्ना-दर-पन्ना पढ़ने के बजाय फिल्म के मूड, ट्रीटमेंट और उसके कमर्शियल पोटेंशियल को देखकर फैसला करता हूं।”

लग्जरी घड़ियों पर भी तोड़ी चुप्पी

इसी इंटरव्यू में सलमान खान ने अपनी महंगी घड़ियों को लेकर भी सच बताया। सोशल मीडिया पर वायरल उनकी करोड़ों की वॉच तस्वीरों पर उन्होंने कहा कि जो घड़ियां लोग उन्हें पहने देखते हैं, जरूरी नहीं कि वे उनकी ही हों।

सलमान बोले, “कई बार वो किसी दोस्त की होती हैं, तो कभी किसी और की।”

करियर की अहम घड़ी

सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जबकि बतौर लीड एक्टर उनकी पहली बड़ी सफलता ‘मैंने प्यार किया’ से मिली।

दशकों से इंडस्ट्री में सक्रिय रहने के बावजूद आज भी उनकी फैन फॉलोइंग बेहद मजबूत है। आलोचनाओं और ट्रोलिंग के बावजूद उनकी फिल्में अक्सर 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेती हैं।

हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए सलमान खान के लिए आने वाले प्रोजेक्ट्स बेहद अहम माने जा रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि भाईजान जल्द ही बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करेंगे और एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करते नजर आएंगे।

Also Read: 4 जून को रिलीज होगी माधुरी दीक्षित की ये ख़ास फिल्म, ट्रेलर में दिखा मजेदार और सस्पेंस से भरा अंदाज़

Get real time updates directly on you device, subscribe now.