BCCI लगाएगा ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर बैन? पूर्व क्रिकेटरों के बयानों से बढ़ा विवाद

Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के जश्न मनाने के अंदाज़ पर अब सवाल उठने लगे हैं। खास तौर पर ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ को लेकर बहस तेज हो गई है।

बीते शुक्रवार लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन विकेट लेने के बाद जेब से पर्ची निकालकर सेलिब्रेशन किया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

इस पर्ची पर लिखा था— “अक्की ऑन फायर. आकाश जानता है कि टी20 में विकेट कैसे लिए जाते हैं.” मैदान पर हुए इस जश्न को लेकर कई दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों ने नाराजगी जाहिर की है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह का सेलिब्रेशन बंद होना चाहिए और दर्शक इसे देखना नहीं चाहते। उनके मुताबिक यह क्रिकेट की भावना के अनुरूप नहीं है।

Akash Singh

इस विवाद में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू भी खुलकर सामने आए। उन्होंने इस पर्ची सेलिब्रेशन को “हास्यास्पद और मूर्खतापूर्ण” बताया और यहां तक कह दिया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

रायडू ने एक शो में कहा, “मेरी नजर में इस पर्ची सेलिब्रेशन पर बैन लगना चाहिए। यह पूरी तरह बकवास है और खेल की गरिमा के खिलाफ है।”

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनेघन ने भी रायडू की बात से सहमति जताई। उन्होंने कहा कि आकाश सिंह का अनुभव सीमित है और ऐसे में इस तरह का सेलिब्रेशन करना समझ से परे है।

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 में इससे पहले भी अभिषेक शर्मा, रघु शर्मा और उर्विल पटेल जैसे खिलाड़ी पर्ची निकालकर जश्न मनाते नजर आ चुके हैं।

अब सवाल यह है कि बढ़ते विवाद को देखते हुए क्या BCCI इस ट्रेंड पर सख्त कदम उठाएगा या खिलाड़ियों को खुली छूट मिलती रहेगी।

Also Read: PBKS vs RCB: मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, धोनी-कोहली के फेहरिस्त में होंगे शामिल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.