राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Sandesh Wahak Digital Desk: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट यूजी 2026’ (NEET-UG) के रद्द होने के बाद इस पर सियासत बेहद गर्म हो गई है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खडेह करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तुरंत पद से बर्खास्त करने की मांग की है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार की घेराबंदी करते हुए पिछले घटनाक्रमों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों छात्र और उनके अभिभावक इस वक्त मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, लेकिन सरकार ठोस कदम उठाने के बजाय सिर्फ औपचारिकताओं में जुटी है।

सरकार से सीधे सवाल पूछते हुए राहुल गांधी ने कहा, नीट 2024 में पेपर लीक हुआ, लेकिन परीक्षा रद्द नहीं हुई और न ही मंत्री ने इस्तीफा दिया। तब सीबीआई जांच बिठाई गई और एक कमेटी बनी। अब नीट 2026 में फिर से पेपर लीक हुआ, इस बार परीक्षा रद्द हुई लेकिन मंत्री ने फिर इस्तीफा नहीं दिया। अब सीबीआई फिर जांच कर रही है और एक और कमेटी बनेगी। पीएम मोदी, देश आपसे कुछ सवाल पूछ रहा है, जवाब दीजिए!

उन्होंने आगे पूछा कि देश में बार-बार पेपर लीक की घटनाएं क्यों हो रही हैं? परीक्षाओं के आयोजन पर अक्सर बात करने वाले प्रधानमंत्री इस गंभीर विषय पर चुप क्यों हैं? और लगातार असफल साबित हो रहे शिक्षा मंत्री को सरकार बर्खास्त क्यों नहीं कर रही है?

Also Read: संदीप यादव हत्याकांड में इंसाफ के लिए सीएम योगी के जनता दर्शन में पहुंचे पीड़ित पिता, जांच के निर्देश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.