Lucknow News: संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का जोर, जनहित के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक बुधवार को नवनियुक्त प्रदेश चेयरमैन एवं पूर्व विधायक सोहिल अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय करने, अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और आगामी राजनीतिक व जनसरोकार कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर गहन मंथन किया गया।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग संगठन को बूथ स्तर तक विस्तार दे और जनसंपर्क अभियानों को तेज करे, ताकि समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियां और आवाज पहुंचाई जा सके।

प्रदेश चेयरमैन सोहिल अख्तर अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सर्वधर्म समभाव, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचकर जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

प्रदेश प्रभारी रूबी खान ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के अधिकार, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी मजबूती से इन सवालों को उठाया जाएगा।

वहीं, प्रदेश सह-प्रभारी महमूद खान ने संगठनात्मक एकता पर बल देते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अख्तर मलिक, मसूद अहमद, अनीस अख्तर मोदी, प्रदेश महासचिव तौहीद नजमी, ओकाश अंसारी, तौफीक कुरैशी, शमसुल उमरा, प्रदेश सचिव संदीप, शबुउल हसन, जिलाध्यक्ष जुबैर खान, मो. इबरार, तालिब अली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read: Siddharthnagar News: भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए पार्टी ने कसी कमर, बैठक में बांटी गईं जिम्मेदारियां

Get real time updates directly on you device, subscribe now.