Siddharthnagar News: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, डीएम खुद करेंगे मकानों की गणना का निरीक्षण

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में आगामी भारत की जनगणना 2027 को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिहीन तरीके से अमलीजामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी सिलसिले में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन विकास खंड नौगढ़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 14 का दौरा करेंगे। यहाँ वे जनगणना के पहले चरण यानी मकानों की सूचीकरण और गणना के कार्यों का जमीनी स्तर पर औचक निरीक्षण करेंगे।

Siddharthnagar News: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, डीएम खुद करेंगे मकानों की गणना का निरीक्षण

आंकड़ों की शुद्धता पर डीएम का जोर

अपने इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी फील्ड पर चल रहे काम की रफ्तार, प्रपत्रों (फॉर्म) के रखरखाव, ड्यूटी पर तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजरों की हाजिरी और काम की क्वालिटी की बारीकी से समीक्षा करेंगे। डीएम ने जनगणना से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि इस राष्ट्रीय महत्व के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने काम को पूरी सावधानी, निष्पक्षता और तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि आंकड़ों की शुद्धता सौ फीसदी बनी रहे।

इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी नौगढ़ राहुल सिंह और नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव समेत ब्लॉक और तहसील स्तर के कई आला अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

Siddharthnagar News: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, डीएम खुद करेंगे मकानों की गणना का निरीक्षण

जनगणना सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि विकास की नींव

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सिद्धार्थनगर के समस्त नागरिकों से इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए एक भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि जब भी प्रगणक आपके दरवाजे पर आएं, तो उन्हें अपने परिवार से जुड़ी बिल्कुल सही और पूरी जानकारी देकर सहयोग करें।

डीएम ने अपने संदेश में कहा, जनगणना को केवल कागजी आंकड़ों का संकलन न समझें। यह हमारे देश और प्रदेश की भावी तरक्की और जनकल्याणकारी नीतियों की आधारशिला है। इन्हीं आंकड़ों के बूते सरकार भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पक्के मकान, रोजगार और बुनियादी ढांचे से जुड़ी बड़ी योजनाओं का खाका तैयार करती है। इसलिए हर नागरिक इसे अपनी राष्ट्रीय जिम्मेदारी समझे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: बिजली कटौती पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- भाजपा राज में सिर्फ मांग और दाम बढ़े, सप्लाई नहीं

Get real time updates directly on you device, subscribe now.