Lucknow के DM और ADM ज्यूडिशियल पर 20 हजार रुपये का जुर्माना, जाने क्या है मामला

Lucknow News : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लखनऊ के जिलाधिकारी (DM) और एडीएम ज्यूडिशियल (ADM Judicial) पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

कोर्ट ने पाया कि दोनों अधिकारियों ने यूपी रेवेन्यू कोड 2006 की धारा 104 और 105 के तहत अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर मामला दर्ज किया।

हाईकोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों के अधिकारों के दुरुपयोग पर नाराजगी जताई।

अदालत ने स्पष्ट किया कि बिना वैधानिक अधिकार के की गई कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है और इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.