LPG Subsidy को लेकर नया नियम, 30 जून तक नहीं किया यह काम तो खाते में नहीं आएंगे पैसे
LPG Subsidy New Rule: एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। गैस सब्सिडी का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को अब ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य होगा। नए नियम के तहत जिन उपभोक्ताओं ने तय समय सीमा तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की, उनके खाते में गैस सब्सिडी की राशि नहीं भेजी जाएगी।
आधार लिंक और ई-केवाईसी जरूरी, नहीं तो नहीं मिलेगा सब्सिडी का लाभ
इसके साथ ही गैस कनेक्शन का आधार कार्ड से लिंक होना भी जरूरी कर दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं का गैस खाता आधार से लिंक नहीं है या जिनकी ई-केवाईसी अधूरी है, उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। इसके लिए 30 जून तक की अंतिम तारीख तय की गई है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से पूरी कर सकते हैं प्रक्रिया
ई-केवाईसी पूरी करने के लिए उपभोक्ता अपने मोबाइल में गैस कंपनी के ऐप जैसे IndianOil One या HP Pay का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप में लॉग इन करने के बाद री-केवाईसी विकल्प चुनकर मोबाइल कैमरे से फेस स्कैन करना होगा। इसके बाद यूआईडीएआई के जरिए पहचान सत्यापित होते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
अगर कोई उपभोक्ता ऑनलाइन ई-केवाईसी नहीं कर पा रहा है, तो वह अपने नजदीकी गैस एजेंसी या डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी करा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, गैस कनेक्शन पासबुक और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर साथ ले जाना होगा। एजेंसी पर फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन के जरिए ई-केवाईसी तुरंत पूरी की जा सकेगी।

