अक्षय कुमार के भोजपुरी अंदाज ने मचाया धमाल, नए गाने को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार इन दिनों अपने नए गाने को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हुआ है, जिसमें उनके साथ भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं।
गाने में अक्षय कुमार का भोजपुरी स्टाइल और एनर्जी से भरा डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
भोजपुरी वाइब में दिखी अक्षय-अक्षरा की केमिस्ट्री
यह गाना 25 मई को यूट्यूब पर रिलीज किया गया, जिसे महज एक दिन में 6.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में अक्षय और अक्षरा की जोड़ी जबरदस्त ठुमकों के साथ पूरी तरह भोजपुरी रंग में रंगी नजर आती है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ की।
एक यूजर ने लिखा, “ये नहीं सोचा था कि अक्षय कुमार इतना बेहतर भोजपुरी अंदाज में नजर आएंगे।” वहीं दूसरे ने कहा, “पूरी तरह अनएक्सपेक्टेड, लेकिन मजा आ गया।” कई फैंस ने इसे “गर्दा उड़ाने वाला परफॉर्मेंस” बताया।

26 जून को रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, अरशद वारसी, रवीना टंडन और लारा दत्ता जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।
आने वाली फिल्मों में भी दिखेगा नया अंदाज
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आने वाले समय में ‘समुक’ नाम की एक एलियन थ्रिलर फिल्म में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा करेंगे।
खास बात यह है कि करीब 12 साल बाद अक्षय कुमार और निर्माता विपुल अमृतल शाह एक बार फिर साथ काम करते नजर आएंगे।
फिल्म में हॉलीवुड की ‘एलियन’ और ‘प्रीडेटर’ जैसी फिल्मों से जुड़े इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स भी शामिल होंगे, जिससे इसके तकनीकी स्तर को और ऊंचा बताया जा रहा है।
कुल मिलाकर, भोजपुरी रंग में ढले अक्षय कुमार के इस नए अवतार ने फैंस की उम्मीदों से कहीं ज्यादा असर छोड़ा है।

