TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट, हमले के लिए बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार
Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में एक बड़ी राजनीतिक घटना घटी है जहां टीएमसी नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ हमला किया गया। चुनावी हिंसा में घायल पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे अभिषेक पर अंडे फेंके गए और उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। अभिषेक ने इस हमले के लिए राज्य की नई भाजपा सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।
घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान बवाल
मीडिया से बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने बताया कि वह सोनारपुर में टीएमसी के उन कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे जो हाल ही में चुनावी हिंसा में घायल हुए थे। इसी बीच कथित तौर पर भाजपा समर्थकों ने वहां पहुंचकर ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए और उनपर अंडे फेंके। इसके बाद झूमा-झटकी के दौरान अभिषेक की शर्ट फाड़ दी गई और उनसे मारपीट की कोशिश की गई।
टीएमसी ने इस पूरे मामले के लिए राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रशासन ने नेता की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि, भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Also Read: Asian Games 2026 का सपना टूटा, ट्रायल्स के सेमीफाइनल में हारीं विनेश फोगाट

