गौतम अदाणी का वित्त वर्ष 2026 का वार्षिक संदेश, फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर और AI इंटेलिजेंस एक-दूसरे के पूरक
Sandesh Wahak Digital Desk: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने वार्षिक संदेश में वैश्विक व्यापार और तकनीक के भविष्य को लेकर एक बड़ा विजन पेश किया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक इतिहास में हमेशा सड़कों, पोर्ट्स और पावर प्लांट्स जैसे फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर के बाद टेक्नोलॉजी का आगमन हुआ है, लेकिन आज का नया युग इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस के अनूठे संगम का है, जहाँ दोनों एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।
गौतम अदाणी ने जोर देकर कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सोचने से पहले विश्वसनीय ऊर्जा (पावर) का प्रवाह होना जरूरी है और डेटा के संचलन (मूवमेंट) से पहले मजबूत फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा होना चाहिए। इस दृष्टिकोण से अदाणी समूह का पोर्टफोलियो—जिसमें बंदरगाह, हवाई अड्डे, एनर्जी, ट्रांसमिशन, लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर और मैन्युफैक्चरिंग शामिल हैं, अलग-अलग व्यवसायों का संग्रह नहीं, बल्कि फिजिकल और डिजिटल दुनिया को जोड़ने वाला देश का सबसे बड़ा एकीकृत मंच (Integrated Platform) है।
आंकड़ों में अदाणी ग्रुप की बड़ी छलांग
अदाणी समूह ने एआई (AI) को हमारे समय की प्रमुख तकनीकी चर्चा बनने से बहुत पहले ही इसका भौतिक आधार तैयार करना शुरू कर दिया था। वित्त वर्ष 2026 के आंकड़े समूह की इस दूरदर्शी रणनीति की गवाही देते हैं।
ऐतिहासिक पूंजी निवेश: समूह ने इस वर्ष 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया, जो कॉर्पोरेट जगत के इतिहास में सबसे बड़े पूंजी निवेश कार्यक्रमों में से एक है।
ग्रीन एनर्जी में रिकॉर्ड बढ़त: वर्ष के दौरान 5.1 गीगावाट (GW) की नई वृद्धि के साथ समूह की कुल नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) क्षमता 19.3 गीगावाट से अधिक हो गई है।
मजबूत ऑर्डर बुक व ऑपरेशन्स: ट्रांसमिशन ऑर्डर बुक बढ़कर 71,779 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने इस दौरान 5 करोड़ टन से अधिक कार्गो का रिकॉर्ड संचालन किया।
मेगा प्रोजेक्ट्स को रफ्तार: देश की सबसे बड़ी विमानन परियोजनाओं में से एक, ‘नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ (Navi Mumbai International Airport) के निर्माण ने समूह के परिवहन और कनेक्टिविटी नेटवर्क को नई ऊंचाई दी है, जबकि डेटा सेंटर व्यवसाय वर्ष 2030 तक 2 गीगावाट के विशाल प्लेटफॉर्म की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है।
Also Read: इजरायल ने लेबनान की लितानी नदी पार कर ब्यूफोर्ट किले पर किया कब्जा, फहराया झंडा

