योगी सरकार ने बदले जिलों के प्रभारी मंत्री, नए मंत्रियों को मिली कमान, देखें पूरी लिस्ट

Lucknow News: आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने संगठन और प्रशासन को कसने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों की सूची में व्यापक फेरबदल कर दिया है। इस नए बदलाव में न केवल हाल ही में कैबिनेट का हिस्सा बने मंत्रियों को अहम जिलों की कमान सौंपी गई है, बल्कि कई पुराने व वरिष्ठ मंत्रियों के जिलों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। जयवीर सिंह, बेबी रानी मौर्य समेत कई दिग्गज मंत्रियों के प्रभार बदले गए हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य चुनावी साल से पहले जमीनी स्तर पर प्रशासनिक पकड़ को बेहद मजबूत बनाना और जन-कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी को तेज करना है।

वरिष्ठ व नए मंत्रियों को मिली ये अहम जिम्मेदारियां

सरकार के वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्र चौधरी को अब आगरा के साथ-साथ कासगंज की कमान सौंपी गई है। वहीं, हाल ही में कैबिनेट में शामिल हुए मनोज पांडेय को सीतापुर जिले का महत्वपूर्ण प्रभार मिला है। इसके अलावा अजीत पाल को फतेहपुर, समेंद्र तोमर को मुजफ्फरनगर, हंसराज विश्वकर्मा को सोनभद्र और सुरेन्द्र दलेर को बुलंदशहर जिले की जिम्मेदारी मिली है।

1. कैबिनेट मंत्रियों के प्रभार वाले जिले

क्र.सं. मंत्री का नाम प्रभारी जिला / जिले
1 सूर्य प्रताप शाही अयोध्या और बस्ती
2 सुरेश कुमार खन्ना वाराणसी और लखनऊ
3 स्वतंत्र देव सिंह प्रयागराज और गोरखपुर
4 बेबी रानी मौर्य इटावा और हाथरस
5 लक्ष्मी नारायण चौधरी अलीगढ़ और फिरोजाबाद
6 जयवीर सिंह झांसी और फर्रुखाबाद
7 धर्मपाल सिंह गाज़ियाबाद और रामपुर
8 नन्द गोपाल गुप्ता “नन्दी” मिर्जापुर और चित्रकूट
9 अनिल राजभर आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर
10 राकेश सचान रायबरेली और कन्नौज
11 अरविन्द कुमार शर्मा जौनपुर और भदोही
12 योगेन्द्र उपाध्याय कानपुर नगर
13 आशीष पटेल गोंडा
14 संजय निषाद कानपुर देहात
15 ओम प्रकाश राजभर अम्बेडकरनगर
16 दारा सिंह चौहान कुशीनगर और श्रावस्ती
17 सुनील कुमार शर्मा सहारनपुर
18 अनिल कुमार मुरादाबाद

2. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की सूची

क्र.सं. मंत्री का नाम प्रभारी जिला / जिले
1 नितिन अग्रवाल लखीमपुर खीरी
2 कपिल देव अग्रवाल बिजनौर
3 रवीन्द्र जायसवाल गाजीपुर
4 सन्दीप सिंह मथुरा
5 गुलाब देवी अमरोहा
6 गिरीश चन्द्र यादव सुल्तानपुर
7 धर्मवीर प्रजापति मैनपुरी
8 असीम अरूण हरदोई और मेरठ
9 जे.पी.एस. राठौर संभल और बरेली
10 दयाशंकर सिंह देवरिया और मऊ
11 नरेन्द्र कुमार कश्यप शाहजहांपुर
12 दिनेश प्रताप सिंह बांदा और बहराइच
13 अरुण कुमार सक्सेना बदायूं
14 दयाशंकर मिश्र “दयालु” बलिया और महराजगंज

3. राज्य मंत्रियों को सौंपे गए जिले

क्र.सं. मंत्री का नाम प्रभारी जिला
1 मयंकेश्वर शरण सिंह प्रतापगढ़
2 दिनेश खटीक शामली
3 संजीव गोंड चंदौली
4 बलदेव सिंह ओलख पीलीभीत
5 जसवन्त सिंह सैनी बागपत
6 रामकेश निषाद हमीरपुर
7 मनोहल लाल मन्नू कोरी महोबा
8 संजय सिंह गंगवार जालौन
9 बृजेश सिंह गौतमबुद्धनगर
10 के.पी. मलिक हापुड़
11 सुरेश राही बाराबंकी
12 प्रतिभा शुक्ला अमेठी
13 राकेश राठौर औरैया
14 रजनी तिवारी उन्नाव
15 सतीश चन्द्र शर्मा बलरामपुर
16 दानिश आजाद अंसारी ललितपुर
17 विजय लक्ष्मी गौतम संतकबीरनगर
18 कृष्णा पासवान कौशाम्बी
19 कैलाश सिंह राजपूत एटा

Also Read: दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में भीषण आग, 10 लोगों की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.