Cockroach Janta party की पहली मांग पूरी, जंतर-मंतर पर धरने की मिली अनुमति

Sandesh Wahak Digital Desk: Cockroach Janta party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मिल गई है। संसद मार्ग थाने में आवेदन देने के बाद पुलिस ने 6 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक धरना-प्रदर्शन की मंजूरी प्रदान की है।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी अनुमति पत्र में कहा गया है कि प्रदर्शन के दौरान सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों और प्रशासन द्वारा तय शर्तों का पालन करना होगा। अनुमति मिलने के बाद अभिजीत दीपके शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचे, जहां सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें एयरपोर्ट से बाहर लाया गया।

समर्थकों से किताब और तिरंगा लाने की अपील

दिल्ली पहुंचने के बाद Cockroach Janta party के संस्थापक दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर समर्थकों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों से एक किताब और तिरंगा साथ लाने को कहा। साथ ही पुलिसकर्मियों को सम्मान स्वरूप फूल भेंट करने का भी आग्रह किया।

दीपके ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित रहेगा। उन्होंने समर्थकों से किसी भी तरह के टकराव से बचने और कानून का पालन करने की अपील की।

क्या है Cockroach Janta party की मांग?

कॉकरोच जनता पार्टी और उसके समर्थक NEET, CBSE और CUET जैसी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। पार्टी का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी।

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अधिकारियों के मुताबिक, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, दिल्ली की सीमाओं और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली समेत कई प्रमुख इलाकों में 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस और प्रशासन प्रदर्शन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Also Read: RBI ने बढ़ाया इंफ्लेशन का अनुमान, इस साल जेब पर भारी पड़ेंगे तेल, गैस और राशन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.