Lucknow News: वृंदावन योजना में मकान बिक्री के नाम पर 74 लाख की ठगी, 50-50 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने वृंदावन योजना में मकान बेचने के नाम पर करीब ₹74 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई थाना पीजीआई/मोहनलालगंज पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में की गई।
थाना पीजीआई में दर्ज मुकदमे के अनुसार, वादिनी श्रीमती गायत्री देवी (निवासी बेहटा नथई सिंह, जनपद उन्नाव) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्तों ने संगठित गिरोह बनाकर वृंदावन योजना में मकान बेचने का झांसा दिया।
आरोप है कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर और झूठे आश्वासन देकर उनसे ₹73,99,911 की राशि हड़प ली गई।
शिकायत के आधार पर थाना पीजीआई में मु.अ.सं. 14/2025 अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान चार आरोपियों के खिलाफ पहले ही वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी थी। वर्तमान में मामले की विवेचना थाना मोहनलालगंज, लखनऊ में प्रचलित है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर 5 जून 2026 को किसान पथ की सर्विस लेन, रायबरेली रोड से करीब 100 कदम पहले से दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अमित कुमार आनंद, DCP दक्षिणी
गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर आपराधिक षड्यंत्र रचा और धोखाधड़ी कर रकम हड़पी।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पीजीआई, विवेचक थाना मोहनलालगंज तथा पुलिस उपायुक्त दक्षिणी लखनऊ के अधीन सर्विलांस टीम शामिल रही।
पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी रखने की बात कही है और अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Also Read: सिद्धार्थनगर पुलिस ने गुम हुए 63 एंड्रॉइड फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए
Get real time updates directly on you device, subscribe now.