FIFA World Cup 2026: Lionel Messi का चमत्कार, इतिहास रचने वाले बने दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

Sports News: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के महान कप्तान Lionel Messi ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में जॉर्डन के खिलाफ गोल दागते ही मेसी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो आज तक दुनिया का कोई भी फुटबॉलर नहीं कर सका।

ग्रुप-जे में पहले ही शीर्ष स्थान पक्का कर चुकी अर्जेंटीना की टीम ने यह मुकाबला 3-1 से जीता। इस मैच में मेसी को शुरुआती एकादश में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन 60वें मिनट में मैदान पर उतरते ही उन्होंने खेल की दिशा बदल दी।

मैच के 80वें मिनट में मेसी ने शानदार फ्री-किक के जरिए गोल किया। इसी के साथ वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सात मैचों में गोल करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए।

यह रिकॉर्ड उन्हें फुटबॉल इतिहास के सबसे खास खिलाड़ियों की सूची में और ऊंचा स्थान दिलाता है।

FIFA World Cup 2026

मेसी ने FIFA World Cup 2026 के तीनों ग्रुप मुकाबलों में गोल किया है। इससे पहले 2022 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में गोल कर अपनी निरंतरता का लोहा मनवाया था।

इस गोल के साथ वर्ल्ड कप इतिहास में मेसी के कुल गोलों की संख्या 19 हो गई है, जो अब तक किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक गोल हैं।

मौजूदा टूर्नामेंट में भी वह 6 गोल के साथ टॉप स्कोरर बने हुए हैं।

मेसी का यह रिकॉर्ड एक बार फिर साबित करता है कि वह क्यों फुटबॉल के इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

Also Read: लखनऊ मिलिट्री स्टेशन बास्केटबॉल टूर्नामेंट: हेडक्वार्टर सेंट्रल यूपी सब एरिया बना चैंपियन, कमांड ट्रूप्स उपविजेता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.