PM मोदी को मिला सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन से नवाजे गए प्रधानमंत्री
Sandesh Wahak Digital Desk: सेशेल्स के आधिकारिक तीन दिवसीय दौरे पर गए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और बड़े अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण, जलवायु सुधार और सतत विकास के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व को रेखांकित करते हुए सेशेल्स सरकार ने उन्हें अपने देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन से नवाजा है। यह सर्वोच्च सम्मान पीएम मोदी के ग्रीन विज़न और वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को बचाने के लिए उनके लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का सम्मान है।
दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बेहद मजबूत संदेश दिया। उन्होंने कहा, मेरी सेशेल्स यात्रा का उद्देश्य और संदेश बिल्कुल साफ है। भारत एक ऐसे हिंद महासागर की परिकल्पना करता है, जहाँ समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ सभी देशों की आर्थिक समृद्धि भी बढ़े। हमारी यह साझेदारी किसी देश के भौगोलिक आकार पर नहीं, बल्कि आपसी सम्मान और अटूट विश्वास पर टिकी है, जहाँ हम सिर्फ पास-पास नहीं, बल्कि कंधे से कंधा मिलाकर साथ-साथ चलें।
Prime Minister Narendra Modi has been conferred the 'Guardian of the Blue Horizon', Seychelles' highest distinction for leadership in environmental conservation and sustainable development.
The award acknowledges PM Modi's long-standing push for sustainable growth and his green… pic.twitter.com/mgqCkmT8oD— ANI (@ANI) June 28, 2026
वैश्विक सम्मानों की फेहरिस्त में जुड़ा एक और अध्याय
प्रधानमंत्री मोदी को मिला यह सम्मान उन चुनिंदा वैश्विक पुरस्कारों की कड़ी का हिस्सा है, जो पर्यावरण और कृषि क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाते हैं। गौरतलब है कि अभी पिछले महीने (मई 2026) ही संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने उन्हें दुनिया में खाद्य सुरक्षा मजबूत करने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठित ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया था।

