सऊदी अरब में बड़ा हादसा, Aramco का Helicopter Crash, सभी 14 लोगों की मौत

Saudi Arabia Helicopter Crash: सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी Aramco का एक हेलीकॉप्टर रविवार सुबह बड़ा हादसे का शिकार हो गया। पूर्वी सऊदी अरब के रास तनुरा (Ras Tanura) इलाके में हुए इस हेलीकॉप्टर क्रैश में उसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी Saudi Press Agency (SPA) ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक सभी सऊदी नागरिक थे।

ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, हादसा रविवार सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब अरामको का हेलीकॉप्टर रास तनुरा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हेलीकॉप्टर में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। मंत्रालय ने सभी मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया है।

हादसे की वजह अब तक साफ नहीं

फिलहाल Helicopter Crash के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित एजेंसियों की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण से हुआ।

रास तनुरा दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्रों में से एक माना जाता है। यह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के पास स्थित है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है।

हाल ही में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव के चलते इस टर्मिनल पर कच्चे तेल की लोडिंग लगभग चार महीने तक प्रभावित रही थी। अंतरिम युद्धविराम समझौते के बाद शुक्रवार से ही Aramco ने यहां दोबारा तेल लोडिंग शुरू की थी।

मध्य पूर्व में बढ़ी सतर्कता

सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल निर्यातक देश है। मध्य पूर्व में हालिया तनाव के बीच तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे समय में यह Helicopter Crash सुरक्षा एजेंसियों और ऊर्जा क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बन गया है।

Also Read: फ्रांस में स्काईडाइवर्स को ले जा रहा प्लेन क्रैश, 11 लोगों की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.