19 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म! UP Home Guard भर्ती रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना स्कोर
UP Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRB) ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 का बहुप्रतीक्षित रिजल्ट जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 41,424 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
बोर्ड के अनुसार, लिखित परीक्षा के आधार पर करीब 1,07,221 अभ्यर्थियों (रिक्तियों का लगभग 2.6 गुना) को अगले चरण दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT) के लिए सफल घोषित किया गया है। इन चरणों की तारीख जल्द जारी की जाएगी।
ऐसे चेक करें UP Home Guard Result 2026
रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- UPPRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- UP Home Guard Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि या मांगी गई जानकारी भरें।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में 19 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को किया गया था। इसके बाद 7 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं।
अब आगे क्या होगा?
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों से गुजरना होगा:
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV): सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच।
शारीरिक मापदंड परीक्षण (PMT): निर्धारित मानकों के अनुसार शारीरिक जांच।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET):
- पुरुष अभ्यर्थियों को 28 मिनट में 4.8 किमी दौड़ पूरी करनी होगी।
- महिला अभ्यर्थियों को 16 मिनट में 2.4 किमी दौड़ पूरी करनी होगी।
मेडिकल परीक्षण: सभी चरण सफलतापूर्वक पार करने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
Also Read: UPSC ने निकाली बड़ी भर्ती, कई मंत्रालयों में डायरेक्ट जॉब का सुनहरा मौका, जानें पूरी डिटेल

