IPL खिलाड़ी शशांक सिंह पर नौकर से मारपीट और जबरन काम कराने का आरोप, केस दर्ज
संबंधित खबरें
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sports News: आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले बल्लेबाज शशांक सिंह मुश्किलों में घिर गए हैं।
उन पर अपने घरेलू नौकर के साथ मारपीट, जबरन काम कराने और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में भोपाल पुलिस ने शशांक सिंह, उनके पिता शैलेष सिंह और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़ित विपेंद्र सिंह ने पुलिस और मीडिया को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उन्हें सरकारी नौकरी का झांसा देकर भोपाल बुलाया गया।
इसके बाद उनसे घर पर जबरन काम कराया गया और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।
विपेंद्र के मुताबिक, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो शशांक सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।
विपेंद्र सिंह ने कहा, “मुझसे जबरदस्ती काम कराया जा रहा था। नौकरी का लालच देकर बुलाया गया और फिर पूरे परिवार ने मिलकर मुझे जानवरों की तरह पीटा।”
इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शशांक सिंह के पिता शैलेष सिंह एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वहीं शशांक सिंह आईपीएल में एक उभरते हुए खिलाड़ी माने जाते हैं।
उन्होंने अब तक आईपीएल में 53 मैचों में 36 से अधिक की औसत और 160 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 905 रन बनाए हैं। घरेलू क्रिकेट में वे छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।
यह पहला मामला नहीं है जब किसी क्रिकेटर पर घरेलू नौकर से मारपीट के आरोप लगे हों। इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली और बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर शहादत हुसैन पर भी इस तरह के गंभीर आरोप लग चुके हैं।
फिलहाल भोपाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.