IPL की सबसे अमीर टीम की मालकिन काव्या मारन की शादी की चर्चा, इस दिग्गज म्यूजिक कंपोजर से जुड़ा नाम
Sports News: आईपीएल की करीब 18 हजार करोड़ रुपये वैल्यू वाली टीम Sunrisers Hyderabad की सीईओ और सन ग्रुप की विरासत संभाल रहीं Kavya Maran की शादी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि काव्या मशहूर म्यूजिक कंपोजर Anirudh Ravichander के साथ जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
इन चर्चाओं को उस समय और हवा मिली जब अनिरुद्ध के चाचा और अभिनेता वाई. जी. महेंद्र ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह उन्हें एक “बहुत बड़ी शादी” के लिए बधाई देना चाहते हैं और जिनसे वह विवाह करने जा रहे हैं, वह कोई आम लड़की नहीं, बल्कि एक बड़ी टीम संभालने वाली शख्सियत हैं।
इसके बाद काव्या और अनिरुद्ध की शादी की अटकलें फिर से चर्चा में आ गईं।
हालांकि, इस पूरे मामले पर न तो काव्या मारन और न ही अनिरुद्ध रविचंदर की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।
इससे पहले साल 2025 में भी दोनों की शादी को लेकर अफवाहें उड़ी थीं, जिन्हें अनिरुद्ध ने खुद खारिज कर दिया था।

काव्या मारन की संपत्ति और कारोबारी हैसियत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या मारन की निजी नेटवर्थ करीब 50 मिलियन डॉलर (लगभग 409 करोड़ रुपये) बताई जाती है।
वह Sun Group के चेयरमैन Kalanithi Maran की इकलौती बेटी हैं।
हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद की वैल्यू करीब 18,000 करोड़ रुपये है, जो आईपीएल की चौथी सबसे मूल्यवान टीम मानी जाती है।
काव्या सन टीवी नेटवर्क और ओटीटी प्लेटफॉर्म सन नेक्स्ट के संचालन में भी अहम भूमिका निभाती हैं।
अनिरुद्ध रविचंदर कितने अमीर?
दूसरी ओर, अनिरुद्ध रविचंदर भारतीय सिनेमा के सबसे महंगे म्यूजिक कंपोजर्स में गिने जाते हैं।
वह एक फिल्म या प्रोजेक्ट के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 50 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
इसके अलावा वह कई स्टार्टअप्स और ब्रांड्स से भी जुड़े हुए हैं।
कुल मिलाकर, काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी को लेकर फिलहाल सिर्फ अटकलें ही हैं।
जब तक दोनों में से किसी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक यह मामला चर्चा और कयासों तक ही सीमित माना जा रहा है।
Also Read: ‘पहले मैच में वैभव को खिलाना होगा’, इंग्लैंड सीरीज से पहले सुनील गावस्कर की दो टूक

