सिद्धार्थनगर हत्याकांड: पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए मंत्री राकेश राठौर, निजी वेतन से दिए 1 लाख रुपए

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र स्थित ग्राम दूल्हा शुमाली, टोला पीपरहवा में हाल ही में हुई मुकेश गुप्ता की निर्मम हत्या के बाद प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी और निजी वेतन से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

राज्यमंत्री राकेश राठौर ने घटना को अत्यंत दुखद, अमानवीय और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे इस कठिन समय में अकेले नहीं हैं और पूरा समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

राठौर ने कहा कि Siddharthnagar हत्याकांड के आरोपियों को हर हाल में कानून के कठघरे तक पहुंचाया जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की ओर से परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान प्रदेश मंत्री शम्भूनाथ गुप्ता, जिलाध्यक्ष लालजी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने की मांग दोहराई।

Also Read: अस्पताल में मरीज को लात मारने वाली महिला सफाईकर्मी सस्पेंड, डिप्टी CM ने दिए जांच के आदेश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.