US-Iran तनाव थमते ही Air India Express ने ओमान और कुवैत की फ्लाइट्स शुरू कीं
Middle East Flights: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के साथ ही वेस्ट एशिया में हवाई सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य होने लगी हैं। इसी बीच Air India Express ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए ओमान और कुवैत समेत कई पश्चिम एशियाई गंतव्यों के लिए अपनी उड़ानें दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। एयरलाइन ने कहा है कि आने वाले दिनों में इन रूट्स पर उड़ानों की संख्या भी चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जाएगी।
US-Iran संघर्ष के दौरान मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे को देखते हुए कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। सुरक्षा कारणों से दुनिया की कई एयरलाइंस ने वेस्ट एशिया के लिए उड़ानें रोक दी थीं, जिनमें Air India Express भी शामिल थी।
Air India Express ने इन रूट्स पर शुरू की सेवाएं
एयरलाइन के मुताबिक, 2 जुलाई से कोझिकोड-ओमान (सलालाह) रूट पर उड़ानें दोबारा शुरू हो गई हैं। वहीं 3 जुलाई से कोझिकोड-कुवैत और 4 जुलाई से बेंगलुरु-कुवैत के बीच भी फ्लाइट्स संचालित की जाएंगी।
इसके अलावा 3 जुलाई से मंगलुरु और मस्कट के बीच भी एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी सेवाएं फिर शुरू करेगी। फिलहाल एयरलाइन मस्कट से भारत के सात शहरों के लिए हर सप्ताह करीब 40 उड़ानों का संचालन करती है।
तनाव कम होने से सामान्य हो रही स्थिति
Air India Express का कहना है कि मिडिल ईस्ट में हालात बेहतर होने और कई देशों द्वारा एयरस्पेस दोबारा खोलने के बाद उड़ान सेवाएं बहाल की जा रही हैं। अमेरिका-ईरान तनाव के दौरान कच्चे तेल और एविएशन फ्यूल की कीमतों में भी तेज बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन हालात सामान्य होने के बाद ईंधन की कीमतों में नरमी देखने को मिली है।
यही वजह है कि अब अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस धीरे-धीरे वेस्ट एशिया के लिए अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर रही हैं और आने वाले समय में उड़ानों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है।
Also Read: अयातुल्ला खामेनेई की मौत का बदला लेगा ईरान, सुरक्षा परिषद ने लिया खून का बदला लेने का संकल्प

