Health Tips: बार-बार होता है माइग्रेन का दर्द? रसोई में मौजूद यह मसाला दिला सकता है राहत

Health Tips: आज की बदलती जीवनशैली में तनाव, नींद की कमी और खानपान की गलत आदतों के कारण माइग्रेन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें सिर के एक हिस्से में तेज दर्द होता है। NCBI के अनुसार यह दर्द 4 से 72 घंटे तक रह सकता है।

इसके साथ चक्कर आना, जी मिचलाना, उल्टी, आंखों के सामने धुंधलापन, तेज रोशनी और तेज आवाज से परेशानी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक स्ट्रेस, हार्मोनल बदलाव और कुछ खाद्य पदार्थ भी माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं।

The Bitter Pain of Migraine (Sar Dard) - Types, Symptoms, and Treatments

अजवाइन कैसे पहुंचा सकती है फायदा

रिसर्च जर्नल ऑफ फार्मेसी एंड टेक्नोलॉजी के अनुसार अजवाइन में थाइमोल (Thymol) नामक सक्रिय तत्व होता है, जिसमें सूजन कम करने और दर्द से राहत देने वाले गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में भी इसे सिरदर्द, गैस और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में उपयोगी माना गया है।

अजवाइन पाचन सुधारने, गैस कम करने और वात-कफ को संतुलित करने में भी मदद करती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार कई लोगों में खराब पाचन और गैस भी माइग्रेन का कारण बन सकती है।

Ajwain (Premium Quality) – Quick Pantry

कैसे करें इस्तेमाल और किन बातों का रखें ध्यान

माइग्रेन के दौरान 2 से 4 चम्मच अजवाइन को हल्का गर्म करके सूती कपड़े में बांध लें और समय-समय पर उसकी भाप या खुशबू सूंघें। इससे बंद नाक खुलने, रक्त संचार बेहतर होने और सिरदर्द में राहत मिलने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा दो कप पानी में दो चम्मच अजवाइन उबालकर छान लें और सुबह-शाम इसका सेवन करें। इससे पाचन भी बेहतर रहता है।

अमेरिकन माइग्रेन फाउंडेशन पर्याप्त नींद, भरपूर पानी पीने, योग, मेडिटेशन, लंबे समय तक खाली पेट न रहने और कैफीन व प्रोसेस्ड फूड कम लेने की सलाह देता है। हालांकि, यदि माइग्रेन का दर्द बार-बार हो या लंबे समय तक बना रहे तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.