Aamir Gauri’s Wedding: 150 मेहमान, चुनिंदा दोस्त और परिवार… आमिर खान की शादी की तैयारी पूरी
Bollywood News: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।
61 साल की उम्र में आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी करने जा रहे हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और बीते कुछ वर्षों से रिलेशनशिप में थे।
अब उन्होंने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांधने का फैसला किया है। यह शादी 5 जुलाई, रविवार को आमिर खान के घर पर बेहद सादगी और निजी माहौल में होगी।
रजिस्टर्ड मैरिज, सीमित मेहमानों की मौजूदगी
मिली जानकारी के अनुसार आमिर खान और गौरी स्प्रैट स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। शादी की रस्में दिन के पहले हिस्से में पूरी की जाएंगी, जिसके बाद परिवार और करीबी दोस्तों के लिए लंच का आयोजन किया जाएगा।
इस समारोह में करीब 100 से 150 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। इनमें दोनों परिवारों के सदस्य, चुनिंदा दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ खास लोग शामिल होंगे।
खाने का मेन्यू भी खुद चुन रहे आमिर-गौरी
सूत्रों के मुताबिक, शादी के लंच का मेन्यू आमिर और गौरी ने खुद तय किया है। इसमें उनके पसंदीदा खास पकवान शामिल किए जाएंगे।

आमिर इस शादी को पूरी तरह निजी और सादगी भरा रखना चाहते हैं, इसलिए आयोजन में दिखावे से दूरी रखी जा रही है। शादी में आमिर खान के बच्चे भी मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा उनके करीबी दोस्त और फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर और राजकुमार संतोषी के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।
पहले भी दे चुके हैं संकेत
हाल ही में राजकुमार हिरानी के शो ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के प्रीमियर के दौरान आमिर खान ने अपनी शादी को लेकर इशारों में बात की थी। इस मौके पर वह अपने बेटे जुनैद खान के साथ पहुंचे थे।
आमिर ने कहा था कि यह उनके जीवन का बेहद खास समय है और वह इसे बड़े समारोह की बजाय निजी रखना चाहते हैं।
आमिर खान की पिछली शादियां
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे—आयरा और जुनैद खान—हुए।
इसके बाद उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा आज़ाद है। अब आमिर खान गौरी स्प्रैट के साथ नई शुरुआत करने जा रहे हैं, जिनका भी एक बेटा है।
फिलहाल, आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Also Read: शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने रचा इतिहास, अमेरिका में बनाया अपना पहला क्रिकेट स्टेडियम

