CBSE जल्द जारी करेगा 10वीं सेकेंड बोर्ड Result, 6.68 लाख छात्र ऐसे चेक करें परिणाम

CBSE 10th Result: देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणाम किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

इस साल सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में वे छात्र शामिल हुए थे, जिन्होंने अपने अंक सुधारने (Improvement) या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार 6.68 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है, इसलिए लाखों छात्र और अभिभावक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इन वेबसाइट्स पर सबसे पहले मिलेगा रिजल्ट

CBSE 10th Result जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए प्लेटफॉर्म्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे—

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.cbse.nic.in
  • DigiLocker
  • UMANG App

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जहां आवश्यक हो वहां जन्मतिथि तैयार रखनी होगी।

ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर दिखाई देने वाले CBSE Class 10 Second Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज कर सबमिट करें। स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाला जा सकता है।

ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, विषयवार अंक, ग्रेड, कुल अंक और रिजल्ट स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी।

अगर CBSE 10th Result जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की वजह से परेशानी आती है, तो छात्र DigiLocker और UMANG App के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Also Read: NEET-JEE सिस्टम बदलने की तैयारी! 12वीं बोर्ड के नंबरों से भी मिल सकता है कॉलेज में दाखिला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.