DMK विधायक की गिरफ्तारी पर BJP ने तोड़ी चुप्पी, जानें थलपति विजय को लेकर क्या बोली पार्टी

DMK Leader Arrest: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। हाल ही में इस मामले में डीएमके नेता अनीता आर. राधाकृष्णन की गिरफ्तारी की गई थी। इस कार्रवाई को मद्रास हाई कोर्ट से भी समर्थन मिला था। अब इस मुद्दे पर तमिलनाडु भाजपा ने भी अपनी राय रखी है।

भाषा की मर्यादा जरूरी- तमिलिसाई सुंदरराजन

वरिष्ठ भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि डीएमके के कई नेता अहंकारी और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वह सीधे तौर पर विजय सरकार का समर्थन नहीं कर रहीं। उनका कहना था कि हर नेता को जिम्मेदारी से बोलना चाहिए।

भाजपा ने कार्रवाई को बताया सही

तमिलिसाई के बयान के बाद तमिलनाडु भाजपा के अन्य नेताओं ने भी गिरफ्तारी को सही ठहराया। पार्टी नेताओं ने कहा कि मानहानि जैसे मामलों में सरकार का सख्त रुख जरूरी है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि भाजपा का टीवीके के साथ किसी तरह का राजनीतिक गठजोड़ नहीं है।

20 जून की टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद

बताया गया कि राधाकृष्णन ने 20 जून को मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कठोर और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके बाद केस दर्ज हुआ। उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत मांगी थी, लेकिन याचिका खारिज हो गई। इसके बाद 3 जुलाई को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें तिरुचेंदूर कोर्ट में पेश किया गया, जहां जमानत मिल गई।

गिरफ्तारी से पहले राधाकृष्णन ने आरोप लगाया था कि उन पर विधायक पद छोड़कर टीवीके में शामिल होने का दबाव है। इस पर टीवीके नेताओं ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। राज्य के कानून मंत्री निर्मल कुमार ने कहा कि अब हर कार्रवाई खुलकर होगी और पर्दे के पीछे कोई समझौता नहीं होगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.