सुबह पानी में चिया सीड्स लेने से घट सकता है वजन, जानें कैसे करता है काम

Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, सुस्त दिनचर्या और अनहेल्दी खानपान की वजह से मोटापा एक बड़ी समस्या बन चुका है। बढ़ा हुआ वजन न सिर्फ शरीर की बनावट बिगाड़ता है, बल्कि डायबिटीज, हार्ट डिजीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है। इसी वजह से लोग वजन घटाने के आसान और नेचुरल तरीकों की तलाश में रहते हैं। हाल के वर्षों में चिया सीड्स वाला पानी वजन कम करने के उपाय के तौर पर काफी चर्चा में है।

चिया सीड्स वाला पानी क्यों माना जाता है फायदेमंद

मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम की जनरल मैनेजर और चीफ डायटिशियन डॉक्टर का कहना है कि चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जरूरी मिनरल्स भरपूर होते हैं। जब चिया सीड्स को पानी में भिगोया जाता है, तो वे जेल जैसे हो जाते हैं। इससे पेट देर तक भरा हुआ महसूस करता है और बार-बार भूख नहीं लगती। इसका असर यह होता है कि दिनभर में कुल कैलोरी कम ली जाती है।

Soaked Chia Seeds vs Raw Chia Seeds Benefits | कच्चा या भिगोकर, कैसे खा  सकते हैं चिया सीड्स? जानें इसके फायदे

 

वजन घटाने में कैसे करता है मदद

फाइबर पाचन को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है। इससे मीठा और जंक फूड खाने की इच्छा भी कम होती है। सुबह नाश्ते से पहले चिया सीड्स वाला पानी पीने से ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। हालांकि यह सीधे फैट बर्न नहीं करता, बल्कि वजन कंट्रोल करने की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

Chia Seed Water

सही तरीका और जरूरी सावधानियां

चिया सीड्स को हमेशा 20–30 मिनट तक पानी में भिगोकर ही पिएं। रोजाना 15–20 ग्राम से ज्यादा न लें, वरना गैस और ब्लोटिंग हो सकती है। दिनभर पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है। ध्यान रखें कि इसमें शहद या चीनी ज्यादा न मिलाएं।

इसका जवाब है नहीं। वजन कम करने के लिए बैलेंस्ड डाइट, नियमित एक्सरसाइज, अच्छी नींद और तनाव नियंत्रण जरूरी है। चिया सीड्स वाला पानी एक सहायक उपाय है, कोई जादुई समाधान नहीं।

Also Read : Health Tips: बार-बार होता है माइग्रेन का दर्द? रसोई में मौजूद यह मसाला दिला सकता है राहत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.