AIIMS BSc Nursing Result 2026 : लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, आज जारी हो सकती है मेरिट लिस्ट

AIIMS BSc Nursing Result 2026: अगर आपने भी ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी AIIMS की बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा दी है, तो आज का दिन आपके लिए बेहद अहम है। दिल्ली एम्स आज, 4 जुलाई, को बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग परीक्षा का बहुप्रतीक्षित रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र काफी समय से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जो अब किसी भी वक्त खत्म हो सकता है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट से मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

मेरिट लिस्ट में क्या-क्या होगा शामिल

एम्स की मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर, कैटेगरी, परसेंटाइल स्कोर और ऑल इंडिया रैंक दी जाएगी। जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में होगा, वे आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने के पात्र होंगे। इसी काउंसलिंग के जरिए देशभर के अलग-अलग एम्स संस्थानों में बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिला मिलेगा।

AIIMS BSc Nursing Result 2026 कैसे चेक करें

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र
AIIMS Examination Website
पर जाकर “Result & Announcements” सेक्शन में उपलब्ध लिंक से मेरिट लिस्ट खोल सकते हैं। पीडीएफ में अपना रोल नंबर Ctrl+F की मदद से आसानी से खोजा जा सकता है।

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करना होगा, कॉलेज विकल्प भरने होंगे और सीट अलॉटमेंट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व फीस जमा करनी होगी। छात्रों को सलाह है कि 10वीं-12वीं के सर्टिफिकेट, एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.