राजपाल यादव पर चेक बाउंस मामले में दूसरा केस दर्ज, क्या है मामला?

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ चेक बाउंस का दूसरा मामला दर्ज किया गया है।

यह केस प्रियंका चोपड़ा के पूर्व मैनेजर और फिल्म प्रोड्यूसर प्रकाश जाजू की शिकायत पर दर्ज हुआ है। आरोप है कि 5 लाख रुपये का चेक बाउंस हुआ, जबकि कुल बकाया राशि करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

क्या है पूरा विवाद

प्रकाश जाजू का कहना है कि उन्होंने राजपाल यादव को निजी तौर पर रकम उधार दी थी, जिस पर हर महीने 2 प्रतिशत ब्याज तय हुआ था। जाजू के मुताबिक यह दर उस समय के बाजार भाव से काफी कम थी।

बाद में उन्होंने सहूलियत देते हुए ब्याज माफ कर दिया और केवल मूल रकम लौटाने की मांग की। हालांकि, चार साल बीत जाने के बावजूद न तो मूलधन वापस किया गया और न ही ब्याज।

Rajpal Yadav

‘इंटरेस्ट छोड़ो, बस मेरा पैसा दे दो’

जाजू ने दावा किया कि कई बार रकम लौटाने की मांग करने पर उन्हें सिर्फ टालमटोल और तीखे जवाब मिले।

अंततः उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाया और मध्य प्रदेश के महू (Mhow) में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के तहत केस दर्ज कराया।

इस मामले में कोर्ट की ओर से समन भी जारी किया जा चुका है।

पहले भी जा चुके हैं जेल

यह पहला मौका नहीं है जब राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में फंसे हों। इससे पहले फरवरी 2026 में 9 करोड़ रुपये के एक पुराने मामले में उन्हें 12 दिन तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था।

उस केस में फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए लिया गया कर्ज विवाद का कारण बना था।

फिलहाल, नए मामले ने एक बार फिर अभिनेता की कानूनी चुनौतियां बढ़ा दी हैं।

Also Read: समय रैना के शो में छाए यूपी के कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर, डेढ़ लाख जीतकर बने चर्चा का केंद्र

Get real time updates directly on you device, subscribe now.