Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर लगी कानूनी मोहर, परिवार में जश्न का माहौल
Bollywood News: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
लंबे इंतजार के बाद आमिर खान ने अपनी लेडी लव गौरी के साथ तीसरी शादी कर ली है। 5 जुलाई को दोनों ने रजिस्टर मैरिज के जरिए अपने रिश्ते को कानूनी रूप से मंजूरी दी और पति-पत्नी बन गए।
61 साल की उम्र में नई पारी शुरू करने वाले आमिर और गौरी इस खास मौके पर काफी भावुक नजर आए। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दोनों की आंखों में खुशी के आंसू देखे गए।
नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर कपल बेहद खुश और उत्साहित दिखाई दिया।
इस खास मौके पर आमिर और गौरी के परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त भी मौजूद रहे। शादी के बाद घर में जश्न का माहौल है और हर तरफ से नवविवाहित जोड़े को बधाइयां मिल रही हैं।
परिवार के लोगों ने इस फैसले का खुले दिल से स्वागत किया और आमिर की खुशियों में शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि शादी पूरी तरह सादगी के साथ संपन्न हुई, जिसमें केवल बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए।
आमिर खान, जो आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, उन्होंने इस बार भी बेहद शांत और निजी तरीके से शादी रचाई।
फिलहाल, आमिर और गौरी को फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।
नई शुरुआत के साथ आमिर खान की जिंदगी का यह नया अध्याय चर्चा में बना हुआ है।
Also Read: राजपाल यादव पर चेक बाउंस मामले में दूसरा केस दर्ज, क्या है मामला?

