Bareilly News: नागरिक सुरक्षा विभाग की पहल लगा रक्तदान शिविर, स्वयंसेवकों ने डोनेट की 58 यूनिट खून

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मानवीय सरोकारों और सामाजिक जिम्मेदारी की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के विशेष दिशा-निर्देशन में 300 बेड मल्टीस्पेशलिटी संयुक्त चिकित्सालय में नागरिक सुरक्षा विभाग (सिविल डिफेंस) द्वारा एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महादान अभियान में विभाग के वैतनिक व अवैतनिक पदाधिकारियों सहित तमाम स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 58 यूनिट रक्त दान कर जीवन बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।

यह पूरा रक्तदान शिविर नागरिक सुरक्षा उप नियंत्रक राकेश कुमार मिश्र और चीफ वार्डन रंजीत कुमार वशिष्ठ के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। अस्पताल परिसर में रक्त संग्रह और अन्य चिकित्सीय व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. विश्राम सिंह और उनकी डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम का सराहनीय सहयोग रहा।

रक्तदान शिविर में स्वयंसेवकों ने डोनेट की 58 यूनिट खून

इन अधिकारियों और वार्डन्स ने निभाई सक्रिय भूमिका

रक्तदान महोत्सव को सफल बनाने के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग के सहायक उप नियंत्रक प्रमोद कुमार डागर और कार्यालय स्टाफ के साथ-साथ कई डिविजनल और सेक्टर वार्डन्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें मुख्य रूप से डिविजनल वार्डन शिवलेश चंद्र पांडे, दिनेश कुमार सिंह, संजय पाठक, डिप्टी डिविजनल वार्डन कवलजीत सिंह, अनिल कुमार शर्मा, कलीम हैदर सैफी, स्टाफ अधिकारी कमलेश वर्मा, अनवर हुसैन, गीता शर्मा, आईसीओ सुनील कुमार, देवेंद्र कुमार शर्मा और सेक्टर वार्डन शंकर लाल शर्मा व पोस्ट वार्डन बृजेश कुमार शामिल रहे।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: Bareilly News: पारिवारिक कलह में पति ने जहर खाकर दी जान, पत्नी और साली गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.