Pratapgarh News: CM योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों की समीक्षा, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश

Pratapgarh News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित प्रतापगढ़ यात्रा से एक दिन पहले जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

दरअसल, मंगलवार 7 जुलाई को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में तैयारियों की गहन समीक्षा की।

बैठक में वीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम और एसपी ने सई कॉम्प्लेक्स, सभा स्थल और प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का जायजा लिया।

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री के आगमन के दिन जिले के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, जबकि एम्बुलेंस, पुलिस वाहन, आपातकालीन सेवाओं और खाद्य सामग्री ले जाने वाले वाहनों को छूट दी जाएगी।

डीएम ने सभी प्रमुख ट्रांसपोर्टरों से अपील की कि वे रूट डायवर्जन का पालन करते हुए ही अपने वाहनों का संचालन करें।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया और अधिकारियों को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने साफ किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- विनोद मिश्रा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.