JSSC भर्ती आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, 14 जुलाई तक मौका, 611 पदों पर वैकेंसी

JSSC Recruitment 2026: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने JTGLCCE 2026 (झारखंड तकनीकी या विशिष्ट योग्यता धारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले यह डेट 30 जून तय थी, जिसे बढ़ाकर 3 जुलाई किया गया था। अब इसे एक बार फिर आगे बढ़ाते हुए 14 जुलाई 2026 कर दिया गया है।

इस फैसले से उन हजारों उम्मीदवारों को राहत मिली है, जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। अब वे बिना जल्दबाजी के 14 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

611 पदों पर निकली बंपर भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 611 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये भर्तियां झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में होंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है ब्लॉक स्टैटिस्टिकल सुपरवाइजर के 228 पद, ऑडिटर के 145 पद, फिशरी एक्सटेंशन सुपरवाइजर के 78 पद, डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के 72 पद शामिल हैं।

इसके अलावा वेक्टर-बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत इंस्पेक्टर के 42 पद, लेबोरेटरी असिस्टेंट के करीब 17-17 पद और जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट व अन्य पद भी शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया

अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। ब्लॉक स्टैटिस्टिकल सुपरवाइजर के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री जरूरी है। वहीं ऑडिटर के लिए गणित, कॉमर्स, अर्थशास्त्र या स्टैटिस्टिक्स में डिग्री अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन। मेंस परीक्षा में भाषा, क्षेत्रीय भाषा और तकनीकी व सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

सैलरी और सरकारी सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे-लेवल 5, 6 और 7 के अनुसार वेतन मिलेगा। शुरुआती सैलरी 29,200 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये प्रति माह तक हो सकती है। इसके साथ महंगाई भत्ता, आवास भत्ता, यात्रा भत्ता और मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं भी दी जाएंगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.