जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सैमसन बाहर, ये 4 नए खिलाड़ी शामिल
India Squad For Zimbabwe Tour: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस बार चयनकर्ताओं ने कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम देते हुए एक युवा और संतुलित टीम का चयन किया है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे।
संजू सैमसन बाहर, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
टीम चयन में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला फैसला विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बाहर करना रहा। हाल के समय में खराब और उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। सैमसन के बाहर होने के बाद क्रिकेट फैंस और सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। खास बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने के बावजूद उन्हें इस सीरीज में जगह नहीं मिली है।
चार नए खिलाड़ियों को मिला मौका, मयंक यादव की वापसी
इस बार चयनकर्ताओं ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले चार अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। तेज गेंदबाज यश ठाकुर और अशोक शर्मा को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है। इसके अलावा ऑलराउंडर हर्ष दुबे और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भी मौका दिया गया है। तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी टीम में वापसी हुई है।
टीम में ईशान किशन की वापसी हुई है और वह मुख्य विकेटकीपर होंगे। वरुण चक्रवर्ती स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, वैभव सूर्यवंशी और अन्य युवा बल्लेबाज टीम को मजबूती देंगे। तेज गेंदबाजी और ऑलराउंड विकल्पों के साथ टीम काफी संतुलित नजर आ रही है।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
Also Read : टीम इंडिया चयन पर भड़के मोहम्मद कैफ, बोले- बिश्नोई और कुलदीप में जमीन-आसमान का फर्क

