CSIR-CRRI पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल, आधुनिक सड़क और पुल तकनीकों का लिया जायजा

Jagdambika Pal: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सदस्य और डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सड़क और पुल निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों तथा वैज्ञानिक अनुसंधान कार्यों का विस्तार से अवलोकन किया।

वैज्ञानिकों से की तकनीकी चर्चा

दौरे के दौरान सांसद ने संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ सड़क एवं पुलों के डिजाइन, निर्माण और रखरखाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्हें आधुनिक निर्माण तकनीकों, गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली, अनुसंधान और नवाचार से जुड़ी नवीनतम जानकारियां दी गईं। साथ ही सुरक्षित, टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल सड़क अवसंरचना विकसित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

‘विकसित भारत के लिए मजबूत सड़क नेटवर्क जरूरी’

जगदंबिका पाल ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में विश्वस्तरीय सड़क अवसंरचना की अहम भूमिका है। मजबूत और सुरक्षित सड़क नेटवर्क आर्थिक विकास को गति देने के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क भी सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग से देश की सड़क एवं पुल निर्माण व्यवस्था को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाया जा सकता है।

CSIR-CRRI के योगदान की सराहना

सांसद ने संस्थान के शोध और तकनीकी योगदान की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यहां विकसित नई तकनीकें भविष्य में देश के सड़क और पुल निर्माण क्षेत्र को अधिक आधुनिक, सुरक्षित, टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Also Read : UP Police की बड़ी तैयारी, कांवड़ यात्रा पर Zero Incident का लक्ष्य, DGP ने दिए सख्त निर्देश 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.