समर्पण और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है: विनोद राय

Siddharthnagar News: भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम सिद्धार्थनगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं के साथ उनका ऐतिहासिक व भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर जिले भर से जुटे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बेहद गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।

समर्पण और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है: विनोद राय

कार्यकर्ताओं की डिजिटल लर्निंग और बूथ मजबूती पर जोर

स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने सांगठनिक मजबूती के लिए कई अहम निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके दम पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग से जोड़ने और उन्हें तकनीकी रूप से मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। बूथ अध्यक्ष को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उन्होंने मंडल स्तर पर नियमित संवाद और सांगठनिक गतिविधियों की लगातार समीक्षा करने की बात कही।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पूर्ण विश्वास जताया कि संगठन की इसी जमीनी मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण के दम पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में सिद्धार्थनगर जिले की सभी पांचों सीटों पर ऐतिहासिक फतह हासिल करेगी।

समर्पण और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है: विनोद राय

बैठक में जुटे जिले भर के दिग्गज नेता

इस महत्वपूर्ण बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने मंच साझा किया और अपने विचार रखे। इसमें प्रमुख रूप से जला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक राजा जय प्रताप सिंह, श्यामधनी राही, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह और पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे। इस सांगठनिक बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read: Lucknow News: बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश, डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.