Fauzi Release Date: आ गई ‘फौजी’ की रिलीज डेट, अजय देवगन और अक्षय कुमार से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

Entertainment News: साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फौजी’ (Fauzi) की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।

निर्देशक हनु राघवपुडी की इस पीरियड एक्शन फिल्म को 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

रिलीज डेट सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर प्रभास के सामने बड़ी चुनौती भी होगी, क्योंकि अगले ही दिन अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्में भी रिलीज के लिए तय मानी जा रही हैं।

प्रभास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया। पोस्टर में वह हाथ में बंदूक लिए खून से लथपथ नजर आ रहे हैं और उनके आसपास कई शव दिखाई दे रहे हैं।

पोस्टर पर लिखा है, “A Battalion That Fought Alone” और साथ ही “Most Wanted Since 1932” की मुहर भी नजर आती है।

इससे संकेत मिलते हैं कि फिल्म की कहानी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित हो सकती है।

Fauzi Release Date

फिल्म में नजर आएगी दमदार स्टारकास्ट

‘फौजी’ में प्रभास के साथ दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, जया प्रदा और अभिनेत्री इमानवी इस्माइल अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज मिलकर कर रहे हैं।

दिसंबर में होगा बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला

प्रभास की ‘फौजी’ 3 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी, जबकि 4 दिसंबर 2026 को अक्षय कुमार की अनीस बज्मी निर्देशित कॉमेडी फिल्म और अजय देवगन की एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘रेंजर’ के रिलीज होने की चर्चा है।

यदि रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं होता, तो दिसंबर 2026 में बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़े सितारों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।

‘द राजा साब’ के बाद नई उम्मीद

प्रभास की पिछली फिल्म ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। ऐसे में ‘फौजी’ से अभिनेता और उनके प्रशंसकों को काफी उम्मीदें हैं।

अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या रिलीज डेट में बदलाव होगा या फिर दिसंबर में साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा।

Also Read: समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट का 3 लाख रुपये जुर्माना, रणवीर अलाहाबादिया को भी लगाई फटकार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.