दिल्ली पुलिस को मिला नया कप्तान, IPS अनुराग कुमार बने नए कमिश्नर

Sandesh Wahak Digital Desk: देश की राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था की कमान अब एक नए शीर्ष अधिकारी के हाथों में होगी। केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है।

सतीश गोलचा की विदाई

अनुराग कुमार दिल्ली पुलिस के निवर्तमान कमिश्नर सतीश गोलचा का स्थान लेंगे, जिन्हें पद से हटा दिया गया है। बता दें कि 1992 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को अगस्त 2025 में दिल्ली पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

सतीश गोलचा का दिल्ली पुलिस में लंबा अनुभव रहा है; वह इससे पहले तिहाड़ जेल के महानिदेशक (DG) का अतिरिक्त प्रभार संभालने के साथ-साथ दिल्ली पुलिस में स्पेशल कमिश्नर (इंटेलिजेंस) के पद पर भी रह चुके थे। अब उनके स्थान पर अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया मुखिया नियुक्त कर राजधानी की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

Also Read: अमेरिकी चुनाव सिस्टम में चीनी हैकर्स की बड़ी सेंधमारी, 22 करोड़ वोटर्स का निजी डेटा चोरी, ट्रंप का दावा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.