सिद्धार्थनगर में अवैध बसों पर बड़ा एक्शन, 4 का चालान, एक बस की गई जब्त
Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में अनधिकृत रूप से संचालित बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को बांसी तहसील क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई। यह अभियान एआरएम रोडवेज सिद्धार्थनगर विद्या कुमार गंगवार और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) संजय सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया।
चार बसों के चालान, एक बस को किया जब्त
अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने अनधिकृत रूप से चल रही बसों के दस्तावेज और संचालन की गहन जांच की। जांच में कई बसों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद विभाग ने चार बसों का चालान किया, जबकि एक बस को रोडवेज परिसर में खड़ा कर जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति या नियमों के विपरीत संचालित वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
नियमों का पालन करने की अपील
ARTO संजय सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। उन्होंने बस संचालकों से सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखने और परिवहन नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनधिकृत और नियमों के विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर विभाग की लगातार नजर रहेगी और भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और नियमसम्मत परिवहन सुविधा मिल सके।
Also Read : कानपुर में STF का बड़ा एक्शन, 171 दुर्लभ कछुओं के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

