दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, CJP मार्च हिंसा मामले में पुलिस ने दर्ज कीं 10 FIR
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बुधवार को दिल्ली मेट्रो के 16 प्रमुख स्टेशनों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर मेट्रो बदलने (इंटरचेंज) की सुविधा पूर्ववत चालू रहेगी।
राजीव चौक और मंडी हाउस समेत ये प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद
डीएमआरसी के मुताबिक, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अगले निर्देश तक बंद रहेंगे। बता दें कि इससे पहले रविवार को भी जनपथ, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत कई स्टेशनों को सुरक्षा के लिहाज से बंद किया गया था, जिन्हें बाद में आंशिक रूप से खोला गया था।
CJP के संसद मार्च के दौरान उपद्रव पर सख्त हुई दिल्ली पुलिस
इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद मार्च के दौरान हुई हिंसक झड़पों और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की घटनाओं पर सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं के सिलसिले में अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें संसद मार्ग थाने में 4, कनॉट प्लेस में 3, जबकि मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ थानों में 1-1 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
Seeing this made my blood boil.
A RAF jawan was brutally beaten by a mob of around 100 CJP protesters in the middle of the road. 💔💔
You're only saved because of democracy, Abhijeet Dipke. Otherwise, if this had happened in Boston, you would have been rotting in jail by now. pic.twitter.com/ACQGaDSE3U
— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) July 21, 2026
RAF जवान पर हमला और गाड़ी में तोड़फोड़ पर मामला दर्ज
दर्ज मामलों में नई दिल्ली के अति-संवेदनशील (हाई-सिक्योरिटी) क्षेत्र में संसद सत्र के दौरान बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने का मामला भी शामिल है। इसके अलावा, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के एक जवान पर हमले और आरएएफ की गाड़ी पर पथराव-तोड़फोड़ के मामले में भी अलग से एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है।
Also Read: संसद में राहुल गांधी और सांसदों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में काले कपड़े पहनकर पहुंचे सांसद

