BCCI से किया वादा निभाने के लिए VVS लक्ष्मण ने ठुकराया हेड कोच का पद, सामने आई वजह

Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के अगले चीफ सेलेक्टर बनने की अटकलों के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है।

लक्ष्मण ने बताया है कि उन्हें 2024 में टीम इंडिया का हेड कोच बनने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की।

इसके पीछे पारिवारिक कारणों के साथ-साथ BCCI से किया गया उनका एक अहम वादा भी था।

राहुल द्रविड़ का कार्यकाल 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म होने के बाद BCCI ने लक्ष्मण से टीम इंडिया के हेड कोच पद को लेकर संपर्क किया था।

हालांकि, लक्ष्मण ने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी भूमिका जारी रखने का फैसला किया।

लक्ष्मण के मुताबिक, उस समय BCCI के सचिव जय शाह ने उन्हें काम करने की पूरी स्वतंत्रता दी थी।

मौजूदा सचिव देवजीत सैकिया भी उन्हें इसी तरह का सहयोग दे रहे हैं। लक्ष्मण ने बताया कि उन्होंने बोर्ड को भरोसा दिया था कि वह हेड कोच का पद स्वीकार नहीं करेंगे और CoE में अपनी जिम्मेदारी जारी रखेंगे।

VVS Laxman

गौतम गंभीर को मिली थी जिम्मेदारी

लक्ष्मण के हेड कोच बनने से इनकार करने के बाद BCCI ने गौतम गंभीर को टीम इंडिया की कमान सौंपी।

गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट जीते।

हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में टीम के प्रदर्शन को लेकर गंभीर पर सवाल भी उठे। भारत को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में हार मिली, जबकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम को टेस्ट सीरीज में शिकस्त झेलनी पड़ी।

इसके अलावा आयरलैंड और इंग्लैंड में भी भारतीय टीम को टेस्ट और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।

गौतम गंभीर का मौजूदा कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक है। ऐसे में आने वाले समय में टीम इंडिया का प्रदर्शन और गंभीर की कोचिंग आगे की तस्वीर तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

वहीं, लक्ष्मण का CoE में बने रहने का फैसला भारतीय क्रिकेट के डेवलपमेंट और खिलाड़ियों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Also Read: दक्षिण कोरिया में टीम इंडिया का ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन, जीते 2 गोल्ड समेत 5 पदक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.